Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी का निधन, अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के थे वकील…!

यूपी के चर्चित वकीलों में शुमार जानें मानें वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी (Zafaryab Jilani) का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। बताया जा रहा है, जफरयाब जिलानी को करीब 6 महीने पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उनकी सेहत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। बीते एक हफ्ते से उनकी हालत काफी खराब थी। जफरयाब जिलानी ने 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। यह दुःखद खबर सुनते ही उनके परिजनों में शोक की लहार छाई हुई है।

- Advertisement -

जिलानी के बेटे नजम जफरयाब का कहना है कि, पिता ने लखनऊ के निषाद अस्पताल में सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि, उनके पिता की मिट्टी को आज शाम लखनऊ के ऐशबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

  • जफरयाब जिलानी का नाम बाबरी मस्जिद मामले में पैरोकार के रूप में काफी चर्चित हुआ था।
  • वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संस्थापक रहे थे।
  • इसके आलावा वह मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव भी रहे।
  • जिलानी ने यूपी के अपर महाधिवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाई थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें