Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

खाप महापंचायत का फैसला हुआ तो देश के लिए अच्छा नहीं होगा: पहलवानों ने दी चेतावनी…!

भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) के चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने शनिवार को चेतावनी दी है कि, बृजभूषण शरण के खिलाफ सरकार की निष्क्रियता’ के कारण खाप पंचायत ऐसा फैसला ले सकती है जो शायद- ‘देश के हित में अच्छा नहीं होगा।’

- Advertisement -

 

 

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन की आगे की रूपरेखा तैयार करने के लिए हरियाणा में रविवार (21 मई) को सभी खापों की महापंचायत होने वाली है। इस बीच महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक सख्त चेतावनी दी है, कहा- इस बार महापंचायत में बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जो देश के लिए अच्छा नहीं होगा।

विदित हो कि, पहलवान जंतर मंतर पर लगभग 4 सप्ताह से बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। बृजभूषण पर नाबालिग सहित 7 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पहलवानों के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए खाप महापंचायत के लिए 21 मई की समय सीमा तय की है।

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट का कहना है कि, खाप पंचायत के फैसले से देश को किसानों के आंदोलन की तरह ही नुकसान हो सकता है, जो लगभग 13 महीने तक चला था।

विनेश ने जंतर मंतर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा- ‘‘हमारे बुजुर्ग आज (रविवार) को जो फैसला लेंगे, वो बड़ा हो सकता है। शायद ऐसा हो सकता है कि, वह देश के हित में अच्छा साबित न हो। इससे देश को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।”

पहलवानों का कहना है कि, यह आसान लड़ाई नहीं है और हमें बहुत कुछ सहना पड़ा रहा है। जो मुद्दा एक मिनट में हल हो सकता था, वो एक महीने बाद भी हल नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें

  • खाप महापंचायत का फैसला हुआ तो देश के लिए अच्छा नहीं होगा: विनेश
  • विनेश ने कहा कि, हमारे बुजुर्ग जो फैसला लेंगे, वह बड़ा हो सकता है, जो देश के हित में नहीं होगा।
  • पहलवानों का कहा- जो मुद्दा एक मिनट में हल हो सकता था, वो एक महीने बाद भी हल नहीं हो सका है।
  • पहलवानों ने दी बड़ी चेतावनी: 23 मई को निकाला जाएगा कैंडल मार्च।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें