Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े को बड़ी राहत, जवाब दाखिल करने का मिला समय

मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को आर्यन खान ड्रग्स मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई कोर्ट ने सीबीआई से 3 जून तक जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 8 जून हो होनी है। सीबीआई ने समीर के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। इस मामले में शाहरुख खान के साथ समीर वानखेड़े की कथित चैट सामने आई है।

- Advertisement -

 

बता दें कि आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े पर आरोप हैं। इस मामले में उनपर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। क्रूज में ड्रग्स से जुड़े से जुड़े आर्यन खान केस में मुंबई कोर्ट ने सीबीआई से 3 जून तक जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 8 जून को है और कोर्ट ने समीर वानखेड़े को तब तक के लिए अंतरिम राहत दे दी है। वहीं हाल ही में समीर वानखेड़े ने खुद कहा था कि उनकी पत्नी को और उनको बीते चार दिन से धमकियां मिल रही हैं।

 

वानखेड़े ने इस मामले में कहा, ‘मुझे और मेरी पत्नी क्रांति रेडकर को पिछले 4 दिनों से धमकी मिल रही है और सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं। मैं इसके बारे में आज मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखूंगा और विशेष सुरक्षा की मांग करूंगा।’

 

बता दें कि बीते दिनों जब समीर वानखेड़े ने चैट अटैच की थी तो कोर्ट ने याचिकाकर्ता एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को यह भी कहा कि इस दौरान समीर वानखेड़े मीडिया से बात या किसी प्रकार के दस्तावेज मीडिया से साझा नहीं कर सकते और न ही किसी सबूतों से छेड़ छाड़ कर सकते हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई जब भी समीर वानखेड़े को पूछताछ के लिए बुलाएगी, उन्हें जांच एजेंसी के समक्ष पेश हाजिर होना होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें