Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महिला पहलवानों के समर्थन में आए बाबा रामदेव, कहा- बृजभूषण रोज मां-बेटियों के लिए बकवास करता है, जेल में डालो

यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अब मुश्किलें और बढ़ेंगी। देश के सबसे बड़े योग गुरु बाबा रामदेव ने अब उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाबा रामदेव ने दो टूक कहा कि देश की मां, बहन, बेटियों के खिलाफ रोज बकवास कर रहे इस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करके जेल में डाल देना चाहिए।

- Advertisement -

 

बाबा रामदेव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे व्‍यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

बाबा रामदेव ने न केवल बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग, बल्कि उनके बयानों को लेकर भी बीजेपी सांसद को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वह रोज मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है यह बहुत ही निंदनीय कुकृत्‍य और पाप है।

 

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार नकारते चले आ रहे हैं. इस बीच उन्होंने पहलवानों के आंदोलन पर गंभीर आरोप लगाए. बृजभूषण ने कहा कि ये आंदोलन दिल्ली से चलकर पंजाब और खालिस्तान और कनाडा की तरफ बढ़ रहा है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें