Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल आज, कल बारिश के कारण रद्द हो गया था मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज यानी सोमवार को रिजर्व डे पर फाइनल मैच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले से पहले ही इसके विजेता को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक मैच में सीएसके के जीतने के ज्यादा चांस हैं।

- Advertisement -

आईपीएल 2023 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में दोनों के बीच किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है। हालांकि पहले क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को मात दी थी। वहीं दोनों के बीच टूर्नामेंट के पहले ही मैच में गुजरात ने चेन्नई को इसी मैदान पर हराया था।

 

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर के मुताबिक गुजरात टाइटंस मजबूत टीम है लेकिन वह सिर्फ शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या पर ही निर्भर है। ऐसे में 10वीं बार फाइनल खेल रही सीएसके के पास जीतने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा है कि इस बात के चांस 60 फीसदी हैं कि चेन्नई खिताब जीतेगी, जबकि गुजरात के जीतने के चांस 40 पर्सेंट हैं।

 

स्पोर्ट्सकीड़ा पर बातचीत के दौरान जाफर ने कहा कि -“मैं उम्मीद कर रहा था कि चेन्नई और गुजरात शीर्ष 4 में समाप्त करेंगी। गुजरात शुभमन गिल और उनके कप्तान हार्दिक पांड्या पर निर्भर है। सीएसके ने 10 बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। वे जल्दी विकेट गंवाने पर भी वापसी करना जानते हैं। वे शांत रहना जानते हैं। दूसरों की अपनी राय होगी, लेकिन मेरे लिए सीएसके के चांस 60 फीसदी हैं और गुजरात के चांस 40 फीसदी हैं।”

 

आईपीएल 2023 के फाइनल को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ से इतर राय रखी है। कैफ के मुताबिक देश भर में इमोशन धोनी के साथ है लेकिन जीत गुजरात को ही मिलेगी। कैफ ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर कहा कि “इमोशंस एमएस धोनी के साथ है, लेकिन गुजरात टाइटन्स जीत जाएगा। पूरे भारत, पूरी दुनिया की भावना धोनी के साथ है, लेकिन मुझे लगता है कि जीटी जीत जाएगा।” हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें तीन बार गुजरात को और एक बार चेन्नई को जीत मिली है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें