Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दो गेंदों में चाहिए थे 10 रन तो उदास दिखे धोनी, बंद कर लीं आंखें और फिर जडेजा ने किया ये करिश्मा

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। गुजरात के खिलाफ फाइनल में कई रोमांचक पल देखने को मिले। कभी लगा कि मैच गुजरात की पकड़ में है तो कभी चेन्नई ने बढ़त बनाई। हालांकि, अंत में सीएसके की जीत हुई। इस मैच का एक खास पल खूब वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

 

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए थे। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। 15वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। धोनी खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके थे। वह डगआउट में बैठे थे।

 

जब दो गेंदें बची थीं तो धोनी ने आखें बंद कर ली थीं और वह काफी उदास दिख रहे थे। हालांकि, इसके बाद जडेजा ने कमाल कर दिया। उन्होंने मोहित शर्मा के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई। इसके बाद जडेजा डगआउट की तरफ दौड़े। तभी धोनी बीच में आए और उन्होंने जडेजा को गोद में उठा लिया। इसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसके साथ ही जडेजा ने उन तमाम कयासों को पीछे छोड़ दिया कि उनके और धोनी के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद चल रहा है।

 

इससे पहले गुजरात ने 20 ओवर में 214 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था। ऋद्धिमान साहा ने 39 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली थी। वहीं, शुभमन गिल ने 20 गेंदों में सात चौके की मदद से 39 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान हार्दिक 12 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 गेंदों में 26 रन, अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों में 27 रन और अंबाती रायुडू ने आठ गेंदों में 19 रन की पारी खेली। शिवम दुबे 21 गेंदों में 32 रन और रवींद्र जडेजा छह गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें