Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जम्मू-कश्मीर: फेसबुक पर लाइव आकर व्यक्ति को कुल्हाड़ी से काट डाला, सिहर उठा पूरा इलाका

जम्मू-कश्मीर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां डोडा जिले में फेसबुक पर लाइव आकर पत्थर निकालने के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, डोडा के गांव भलेसा के चौवरी में पत्थर निकालने के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक नंदलाल पुत्र राम कृष्ण डोसा गंदोह का रहने वाला था।

डोडा पुलिस के अनुसार, गुंदोह थाने से पता चला कि पवन कुमार निवासी चौवरी गुंदोह ने कुल्हाड़ी से हमला कर नंदलाल की हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देते वक्त वह फेसबुक पर लाइव था। वारदात को कई लोगों ने लाइव देखा।

वारदात में चौवरी गुंदोह निवासी अंजू देवी पत्नी चंद्र प्रकाश गंभीर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए डोडा रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसडीपीओ गंडोह आदिल हुसैन और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एसएचओ पीएस गुंदोह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को वन क्षेत्र के गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को भी कुल्हाड़ी से घायल कर लिया था। थाना गंडोह में आरोपी के खिलाफ धारा 302, 307, 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें