Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

काशी राजपरिवार की पूर्व राजकुमारियों पर चोरी की FIR, भाई ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है विवाद

वाराणसी के राजपरिवार काशी राज में कुंवर अनंत सिंह और पूर्व राजकुमारियों के बीच संपत्ति विवाद चल रहा है। अब यह मामला थाने तक जा पहुंचा और जो आरोप लगे हैं, वे आपके होश उड़ा देंगे। कुंवर अनंत नारायण सिंह ने अपनी बहनों पर ही ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप लगाया है। रामनगर किले के सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर मंगलवार को थाने में केस दर्ज किया गया।

- Advertisement -

इसमें पूर्व राजकुमारी विष्णु प्रिया, कृष्ण प्रिया और उनके बेटे वरद नारायण सिंह, वल्लभ नारायण सिंह को नामजद किया गया है। पूरे मामले में राजकुमारी कृष्णप्रिया ने पुलिस से कहा कि किले के कुछ कर्मचारी हम भाई-बहनों में झगड़ा कराने की साजिश कर रहे हैं। हम अपने ही घर में चोरी कैसे कर सकते हैं?

रामनगर किले के सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने तहरीर में लिखा है- 25 जून को सुबह 9 से 10 बजे के बीच किले की सुरक्षा व्यवस्था देख रहा था। तभी कर्मचारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि ड्योढ़ी कोट की तरफ कुंवर अनंत नारायण सिंह के एक कमरे का ताला तोड़कर जरूरी सामान चोरी कर लिया गया है। कमरे से महत्वपूर्ण कागजात, फर्नीचर व बेड समेत कीमती सामान चोरी हो गया है। मैं मौके पर पहुंचा। तो वहां ताला टूटा हुआ था। सभी सामान भी गायब था। मुझे जानकारी हुई कि विष्णु प्रिया और कृष्ण प्रिया के निर्देश पर वरद नारायण सिंह, वल्लभ नारायण सिंह और उनके एक कर्मचारी ने ये सामान चोरी किया है।

तहरीर पर रामनगर थाने में चोरी, तोड़फोड़ करने और साजिश रचने में धारा 380, 454 व 120बी के तहत केस दर्ज किया है। काशी नरेश विभूति नारायण सिंह के बेटे कुंवर अनंत सिंह के कमरे में चोरी को लेकर ये एफआईआर हुई है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।

एक तरफ जहां पूर्व राजकुमारियों पर चोरी के आरोप लगे हैं, वहीं राजकुमारियों का कहना है कि राजकिले के कुछ कर्मचारी हम भाई-बहनों को लड़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सामान चोरी के बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। बता दें कि पिता डॉ. विभूति नारायण सिंह की मृत्यु के बाद से संपत्ति विवाद गहराता जा रहा है। कुंवर अनंत सिंह का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद अब उनकी बहनों की नजर संपत्ति पर है। इससे पहले कुंवर अनंत नारायण सिंह की ओर से 2018 में काशी स्टेट के राजकीय चिह्न के दुरुपयोग को लेकर बहन हरिप्रिया के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें