Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

खुद को डॉक्टर बताकर एक अनपढ़ ने की 15 शादियां , एक गलती की वजह से हुआ पर्दाफाश !

बेंगलुरु के एक शख्स ने अपने आप को डॉक्टर , इंजीनियर बनकर 15 लड़कियों को अपने झांसे में फंसाया। सभी पढ़ी लिखी महिलाओं से शादी कर के ऐश करने लगा  महज 35 साल के एक युवक ने इतनी बड़ी साजिश को अंजाम देकर 15 पढ़ी लिखी नौकरी पेशा लड़कियों को अपने झांसे में फंसा कर शादी कर ली। अपने आप को डॉक्टर और इंजीनियर बताकर ये खेल रचा। कोई लड़की खुद इंजीनियर है , तो कोई डॉक्टर , कोई मल्टीनेशनल कंपनी पमे अच्छी पोस्ट पे है तो कोई सरकारी नौकरी करती है।

- Advertisement -

 

 

 

सभी अच्छी सैलरी पाने वाली इंडिपेंडेंट महिलाएं। इस युवक के खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब एक महिला ने इसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर कराई। उस महिला और इस शख्स की 5 महीने पहले शादी हुई थी। कर्नाटक के मैसूर शहर पुलिस ने बेंगलुरु के बनशंकरी निवासी महेश केबी नायक को गिरफ्तार किया है। महेश की उम्र 35 साल की है। 24 साल की उम्र से उसने महिलाओं को शिकार बनाना शुरू कर दिया था। 2014 से लेकर 2023 तक उसने 15 महिलाओं से शिकायत की।

 

 

 

कैसे हुआ पर्दाफाश?

महेश ने इस साल जनवरी में मैसूर की एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर से शादी की। शादी के एक-दो महीने सब ठीक रहा। उसके बाद उसने महिला को रुपयों के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दोनों की शादी आंध्र प्रदेश के एक शहर में धूमधाम से हुई थी। उसने युवती के माता-पिता से दहेज भी लिया था। महिला शुरुआत में उसे अपनी कमाई की रकम देती थी। उसके बाद महेश ने उसके ऊपर दबाव बनाना शुरू किया कि वह अस्पताल बनाना चाहता है इसलिए वह अपने मायके से रुपये लेकर आए। जब महिला ने इनकार किया तो महेश उसके जेवर और घर पर रखा सारा कैश लेकर भाग गया।

 

 

 

 

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर टीमें बनाई गईं। महेश का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। जांच करने के दौरान पुलिस को 15 महिलाओं का पता चला। जब इन महिलाओं ने बताया कि महेश ने उनसे भी शादी की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। उसे तुमकुर से गिरफ्तार करके पुलिस मैसूर लेकर आई।

 

 

 

 

महेश का पर्दाफाश होने के बाद ये भी सामने आया है कि उसके 4 महिलाओ के साथ बच्चे भी हैं। इस मामले में जांच के दौरान कई नयी बातें सामने आ रही हैं। कई महिलाएं अपने साथ हुई धोखाधड़ी की सूचना पुलिस को दे रही हैं। महिलाओं का कहना है कि महेश कुछ दिन तक उनके साथ रहता फिर उनके जेवर सामान चुरा कर वह से भाग जाता।

 

 

 

महेश मैट्रिमोनियल साइट्स का उपयोग कर महिलाओ से चैटिंग करता फिर उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसा लेता। पुलिस ने बताया कि वह ज्यादातर समय खुद को इंजिनियर या डॉक्टर बताता था। डॉक्टर होने के अपने दावों को सच साबित करने के लिए, महेश ने तुमकुरु में एक फर्जी क्लिनिक भी बनाया था। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए उसने काम पर एक नर्स भी रखी थी।

 

 

 

कई महिलाओं ने महेश को अंग्रेजी बोलते हुए सुना और शादी करने से मना कर दिया पुलिस ने कहा कि उसकी अंग्रेजी ख़राब होने से कई संभावित पीड़ितो को अलर्ट मिल गया।पुलिस का ये भी कहना है कि महिलाओं ने अपने साथ हुई धोकाधड़ी की रिपोर्ट शर्मिंदगी के कारन नहीं कराइ कक्योंकि वह सभी पड़ी लिखी महिलाएं है और ऐसे अनपढ़ से धोखा खा गयी। इस मामले में अभी भी जांच जारी है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें