Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दबंग बृजभूषण सिंह की दबंगई के किस्से: कभी एसपी पर तान दी पिस्टल, कभी पहलवान को जड़ दिया तमाचा

बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की है। महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के मामले को लेकर पूछे गए एक सवाल पर बृजभूषण इतना भड़के कि उन्होंने महिला पत्रकार की माइक तक तोड़ दी। पत्रकार का हाथ टूटते टूटते बचा। वैसे ये पहला मामला नहीं है जब बृजभूषण की बदसलूकी सामने आई हो। इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जब उनकी दबंगई साफ दिखी है। फिर चाहें एसपी पर पिस्टल तानने की कहानी हो या फिर खुद मीडिया को दिए इंटरव्यू में हत्या करने की बात कबूलना। चलिए एक एक करके आपको इन सभी कहानियों से रूबरू कराते हैं।

- Advertisement -

 

यह उन दिनों की बात है जब बृजभूषण कॉलेज में पढ़ते थे। सत्तर के दशक में केएस साकेत महाविद्यालय, अयोध्या में वे छात्रसंघ का चुनाव जीतकर महामंत्री बने थे। छात्र राजनीति के दौरान ही कॉलेज के किसी मामले में उन्होंने हैंड ग्रेनेड चला दिया था। जिसके बाद उनका नाम उछला। यह 1987 की बात है। जिले के गन्ना डायरेक्टरी के चुनाव में बृजभूषण ने पर्चा भर दिया था। उनको SP ने बुलाया और गाली देते हुए नामांकन वापस लेने की धमकी दी। बृजभूषण ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि एसपी के अपशब्द कहने पर वे इतने भड़क गए थे कि उन्होंने मैंने SP पर ही पिस्टल तान दी और उसे 200 गालियां दीं। फिर बाइक उठाई और वहां से निकल गए।

 

एक कहानी ऐसी भी है जहां बृजभूषण ने मंच से एक पहलवान को थप्पड़ मारा था। हुआ ये था कि झारखंड के रांची में अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में बृजभूषण पहुंचे थे। वहां एक पहलवान आया जिसकी उम्र ज्यादा थी। वह बृजभूषण के कॉलेज के नाम पर प्रतियोगिता में शामिल होना चाहता था। इस पर बृजभूषण भड़क गए थे और उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया था।

 

यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही हत्या करने की बात कबूल करते दिखे थे। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ”मेरे जीवन में एक हत्या मुझसे हुई है। लोग चाहे कुछ भी कहें। रविंद्र को जिस आदमी ने मारा था। उसकी पीठ पर राइफल से मैंने गोली मारी थी।”

 

बृजभूषण मीडियाकर्मियों के साथ पहले भी बदसलूकी कर चुके हैं। यौन शोषण के आरोपों से घिरने के बाद एक टीवी पत्रकार उनके आवास पर इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सांसद का लाइव किया जा रहा था। तभी ऐंकर के सवालों पर बृजभूषण भड़क उठे। उन्होंने कानों से ईयर-फोन निकालते हुए दोनों को वहां से भगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था,”आज के बाद इन्हें यहां न आने देना, उठाओ अपना तामझाम”।

 

फिलहाल बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट के बाद अब बृजभूषण का राजनीतिक करियर भी दांव पर लगता दिख रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के आधार पर कोर्ट ट्रायल चलाने की सिफारिश की है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें