Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, योगी सरकार में भी होंगे शामिल!

सपा विधायक दारा सिंह चौहान अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आज लखनऊ स्थिति बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले उन्होंने यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि जल्द ही वे योगी सरकार में भी शामिल होंगे। उन्हें मंत्रिमंडल में कोई अहम पद दिया जा सकता है।

- Advertisement -

 

दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने शनिवार को भी ई-मेल से इस्तीफा भेजा था। कहा जा रहा है कि पूर्वांचल के चौहान (नोनिया) वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

 

भाजपा में शामिल होने पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के तमाम मुल्क भारत के पीछे चलने के लिए तैयार हैं। जिस तरह मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह काम कर रहे हैं उससे 2024 में तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सिपाही के रूप में मेरी घर वापसी हुई है।

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में सभी 80 सीटों को जीतना चाहती है। माना जा रहा है कि बीजेपी मिशन 2024 में जुट गई है और उसी प्लानिंग के तहत फिलहाल उसकी नजर विपक्षी खेमे को कमजोर करने पर है। ओम प्रकाश राजभर पहले ही बीजेपी के साथ आ गए हैं। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के भी बीजेपी खेमे से जुड़ने की अटकलें हैं। अगर ऐसा होता है तो अखिलेश यादव के लिए यह बड़ा झटका होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें