Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Opposition Meeting: विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA, 26 विपक्षी दलों ने तय किया नाम !

केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने आज गठबंधन का नामकरण कर दिया है। इस बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया है। Indian National Democratic Inclusive Alliance रखा गया है। बताया जा रहा है कि, 26 विपक्षी दलों के टॉप लीडर्स ने आज बैठक कर इस नाम को अप्रूव कर दिया है। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं।

- Advertisement -

शिव सेना, तृणमूल कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके अलावा यह ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया और कहा- समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी और एक कार्यालय जल्द ही बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी।

सारी मीडिया पर है मोदी का कब्जा

खड़गे ने आगे कहा कि, भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों ED, CBI आदि को नष्ट कर दिया है। हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिए साथ आए हैं। इससे पहले हम पटना में मिले थे, जहां 16 पार्टियां मौजूद थीं। आज की बैठक में 26 पार्टियों ने हिस्सा लिया। यह देखकर NDA 36 पार्टियों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुझे नहीं पता वो कौन सी पार्टियां हैं। वह रजिस्टर्ड भी हैं या नहीं? सारी मीडिया पर मोदी का कब्जा। ऐसा पहले कभी नहीं देखा था कि, मीडिया हमारे खिलाफ इतनी शत्रुतापूर्ण है।

यह NDA और INDIA की लड़ाई: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है इसलिए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया है। यह NDA और INDIA की लड़ाई है। नरेंद्र मोदी और इंडिया के बीच लड़ाई है। उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच की लड़ाई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें