Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में युवक की मौत, आखिर क्यों नहीं बचा पाए बाबा !

Bageshwar Sarkar News: बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार चल रहा था लेकिन उसी दौरान एक युवक को चक्कर आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। मृतक गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है !कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी, साली और बेटे के साथ बागेश्वर धाम आया था। यहां उसे चक्कर आया और धाम में बाबा के सामने ही गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम विजय कश्यप है।

- Advertisement -

 

 

जानकारी के मुताबिक मृतक अपने पुरे परिवार के साथ गुजरात रहता था और फर्नीचर का काम करता था !मृतक की साली मनीषा ने बताया कि जीजा विजय कश्यप को झटके आते थे !हम लोगो जीजा को इस उम्मीद से यहाँ लाए थे की यहां पर वह ठीक हो जाएंगे। लेकिन यहाँ सब उल्टा हो गया !

 

 

 

वहीं, मृतक की साली के साथ मौजूद एक शख्स खुद का धाम का सेवादार बता रहा था। उसने बताया कि विजय को अचानक चक्कर आया और वह गिर गया। हम सब उसे बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास लेकर गए। कुछ देर तक उनकी सांसें चल रही थी फिर उन्होंने बोलना बंद कर दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें