Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

7वीं बार आए जेल से बाहर….दुष्कर्मी बाबा को फिर मिली 30 दिन की पैरोल !

जहां मणिपुर (Manipur) की घटना को लेकर लोगों का खून खौल रहा है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश गुस्से में है। तो वहीं दूसरी तरफ दुष्कर्मी बाबा गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। मामले में लोगों का कहना है कि, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी बाबा को बार-बार क्यों पैरोल मिल रही है ?

- Advertisement -

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गए हैं जेल प्रशासन ने राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। एक बार फिर उन्हें यूपी के बागपत में स्थिति बरनावा आश्रम में ही रहना पड़ेगा। जिसे लेकर बरनावा आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बाबा राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

राम रहीम उर्फ़ ढोंगी बाबा को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी करार दिया था। साथ ही राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

सजा के दौरान मिली ये सातवीं पैरोल

आपकी जानकारी के बता दें कि, राम रहीम को सजा के दौरान ये सातवीं पैरोल है। इस साल जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी। पिछली पैरोल में राम रहीम ने तलवार से केक काटकर सेलिब्रेट किया था। सबसे बड़ा सवाल है कि, राम रहीम का 15 अगस्त को जन्म दिन है, इसलिए सजा मिलने के बाद वो पहली बार जेल से बाहर अपना जन्म दिन प्रेमियों के बीच मनाएंगे।

जानिए राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल?

  • पहली बार राम रहीम को 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल दी गई थी, बीमार मां से मिलने के लिए ये पैरोल दी गई थी।
  • दूसरी बार डेरा प्रमुख राम रहीम को 21 मई 2021 को फिर बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी।
  • तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल मिली।
  • चौथी बार जून 2022 को डेरा प्रमुख राम रहीम को एक महीने की पैरोल दी गई।
  • पांचवीं बार अक्टूबर 2022 को डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई।
  • छठवीं बार 21 जनवरी 2023 को राम रहीम को फिर 40 दिनों की पैरोल मिली।
  • सातवीं बार उसे 20 जुलाई 2023 को 30 दिन की पैरोल मिली है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें