Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

TMC पर लगा विपक्ष के चार विजेता उम्मीदवारों को अगवा करने का आरोप..!

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव खत्म हो चुके हैं। लेकिन चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें लगतार सामने आ रही हैं। एक बार फिर सत्ताधारी टीएमसी पर विपक्ष के विजेता चार उम्मीदवारों के अपहरण का आरोप लगा है। कथित तौर पर बन्दूक की नोक पर चार लोगों का अपहरण कर लिया है। सत्तारूढ़ टीएमसी पर आरोप है कि कोलकाता के गेस्ट हाउस से तीन विजेता भाजपा उम्मीदवारों और एक विजेता वाम उम्मीदवार का अपहरण कर लिया। इस घटना को लेकर सीपीएम के वरिष्ठ नेता कांति गंगोपाध्याय ने पंचसायर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

- Advertisement -

सीपीएम के वरिष्ठ नेता कांति गंगोपाध्याय ने लगाये गंभीर आरोप।

सीपीएम का आरोप है कि गुरूवार रात पंचसायर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के पास एक गेस्ट हाउस से तृणमूल समर्थकों ने चार विजेता उम्मीदवारों का अपहरण कर लिया। सीपीएम के वरिष्ठ नेता कांति गंगोपाध्याय ने आरोप लगाया कि मथुरापुर ब्लॉक के कृष्ण्चन्द्रपुर ग्राम पंचायत में बोर्ड बनाने के लिए तृणमूल विपक्ष पर दबाव बना रही है। विजेता प्रत्याशियों ने सत्ता पक्ष की धमकी के आगे न झुकते हुए मंगलवार की रात पंचसायर के गेस्ट हाउस में शरण ली थी। जहां से बन्दूक की नोक पर उनका अपहरण कर लिया गया। सीपीएम नेता ने उनके साथ मार-पीट का भी आरोप लगाया है।

विपक्ष झूठे आरोप लगा रहा है।

सत्ता पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है। इसके मद्देनज़र सुंदरबन सांगठनिक जिला युवा तृणमूल अध्यक्ष बापी हलदर ने कहा कि विपक्ष झूठे आरोप लगा रहा है। तृणमूल अपहरण की राजनीति में विश्वास नहीं करती। हमे किसी का अपहरण करने की ज़रूरत नहीं है। अपने उम्मीदवारों को बरकरार रखने में असमर्थ होने के कारण वे तृणमूल पर इस प्रकार के इलज़ाम लगा रहे हैं। तृणमूल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

सीपीएम के वरिष्ठ नेता कांति ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस मामले की शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई भी कार्यवाही शुरू नहीं की गयी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें