Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सनी लियोनी, नोरा फतेही के नाम पर लखनऊ में 9 करोड़ की ठगी, चैरिटी शो कराने के नाम पर यूं मिला धोखा

लखनऊ में फिल्म स्टार्स और बॉलीवुड सिंगर्स के नाम पर 9 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। सनी लियोनी, टाइगर श्रॉफ, नोरा फतेही समेत तमाम बड़े स्टार्स से चैरिटी शो कराने के नाम पर ये ठगी की गई है। इस मामले में यूपी एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ के थाना गोल्फ सिटी में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

- Advertisement -

 

दरअसल,  साल 2022 के नवम्बर महीने में सुविधा फाउन्डेशन ट्रस्ट द्वारा इकाना क्रिकेट स्टेडियम में फिल्म स्टार्स और बॉलीवुड सिंगर्स का चैरिटी शो कराने का लोगों को झांसा दिया गया था। इस शो में गायक गुरु रंधावा, सचित परंपरा, डांसंर नोरा फतेही, फिल्म स्टार सनी लियोनी और टाइगर श्रॉफ को बुलाने का फाउंडेशन ने झांसा दिया। इतने बड़े स्टार्स को देखने के लिए लखनऊ सहित यूपी के कई बड़े लोग झांस में आ गए और उन्होंने खूब पैसे इन्वेस्ट कर दिए।

 

यूपी एसटीएफ ने अपनी जांच में पाया है कि इस फाउंडेशन ने करीब 9 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट लोगों से करा लिया। इसके बाद कार्यक्रम के टिकट बिके नहीं और ये ठग पैसे लेकर फरार हो गए। जब इंवेस्टर्स को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाना गोल्फ सिटी में एफआईआर दर्ज कराई। मामला बड़ा देखकर आरोपियों को दबोचने का काम एसटीएफ को सौंपा गया।

 

एसटीएफ को अब जाकर सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने दो आरोपियों को महाराष्ट्र और एक आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम विराज त्रिवेदी, जयंती भाई डेरावालिया और समीर कुमार है। पूछताछ में विराज ने बताया कि वो कूरियर कंपनी में काम चर चुका है। वह गुजरात में अपनी एजेंसी चला रहा था। इसी कूरियर के काम के दौरान उसकी मुलाकात समीर से हुई थी। वर्ष 2021 में समीर शर्मा ने लखनऊ में एक हॉस्पिटल चलाने की बात की तो समीर तैयार हो गया। इसी बीच लखनऊ में बने इकाना स्टेडियम में एक चैरिटी शो कराने के लिए स्टेडियम के मैनेजर गौरव सिंह से मुलाकात हुई। स्टेडियम की बुकिंग 1 करोड़ में फाइनल की गई।

 

स्टेडियम की बुकिंग फाइनल होने के बाद गौरव सिंह ने ही विराज और समीर की मुलाकात अमित सिंह से कराई जो चैरिटी शो के लिए स्टार्स की बुकिंग कराता था। आरोपियों ने कुछ चुनिन्दा स्टार सेलेक्ट किए और फिर इन्हीं का झांसा देकर लोगों को फंसाया।

 

इसके बाद शो की तारीख मई 2022 में रखी गयी। इन शातिर ठगों ने इंवेस्टर्स को लालच दिया कि एक करोड़ लगाने पर कार्यक्रम के बाद ही उन्हें 1.5 करोड़ मिल जाएंगे। इस लालच में कई बड़े लोग फंसे और उन्हें पैसे लगा दिए। लेकिन  इकाना स्टेडियम में मैच होने के कारण तारीख को आगे बढ़ाना पडा। अगली तारीख 6 अक्टूबर 2022 रखी गयी। इसके बाद बार-बार तारीख जब आगे बढ़ाई जाने लगी तब निवेशकों को शक हुआ और वे थाने में जाकर एफआईआर कराए लेकिन तब तक ये ठग फरार हो चुके थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें