Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तो क्या अब ‘दूल्हा’ बनने जा रहे राहुल गांधी, लालू यादव की एक और भविष्यवाणी सच होगी?

राजनीति के सबसे माहिर खिलाड़ी रहे लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में दो भविष्यवाणी की थी। एक बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर और दूसरा राहुल गांधी की शादी को लेकर। बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर लालू यादव की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। इसके साथ ही लालू की दूसरी भविष्यवाणी जो राहुल गांधी के दूल्हा बनने को लेकर है वह भी सच साबित होती दिख रही है। तो क्या सच में राहुल गांधी शादी करने जा रहे हैं? लालू की इस दूसरी भविष्यवाणी का आखिर मतलब क्या है? चलिए विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

 

दरअसल, लालू यादव ने पटना हाई कोर्ट के अंतरिम फैसले के बदल जाने की भविष्यवाणी की थी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष, ने इस पर हाई कोर्ट के आदेश के तत्काल बाद कहा था- “बिहार में जातिगत जनगणना जरूर होगी।” कोर्ट ने अंतरिम आदेश में इसे जातिगत जनगणना बताते हुए रोक लगाई थी।

 

ऐसे में लालू ने भी इसे जातिगत जनगणना कहते हुए लिखा था कि यह जरूर होगी। वह भविष्यवाणी सही हुई। हाईकोर्ट ने ही अंतिम फैसले में सीधे-सीधे इसे सर्वे बताकर जनगणना शुरू कराने का आदेश दिया। अब बारी दूसरी भविष्यवाणी की है। उसके भी सच होने का रास्ता दिख गया है।

 

आपको याद ही होगा कि जून महीने में पटना में विपक्षी एकता को लेकर बैठक हुई थी। इसी बैठक के बाद लालू यादव ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी से कहा था, हमलोग तैयार हैं, जल्दी दूल्हा बनिए। लालू का यह बयान खूब सुर्खियों में रहा था और इसके दो मायने भी निकाले गए थे। एक तो राहुल गांधी की शादी को लेकर क्योंकि अभी तक वे कुंवारे हैं जबकि उनकी उम्र काफी अधिक हो चुकी है और दूसरा था विपक्षी एकता का दूल्हा बनने को लेकर। यानी विपक्ष का चेहरा बनने को लेकर था। मतलब साफ था कि अगर विपक्ष 2024 में सत्ता में आए तो राहुल उसकी अगुवाई करें।

 

लालू ने यह बयान इसलिए भी दिया था क्योंकि BJP बार-बार एक ही बात कह रही थी- “बाराती जुट रहे, लेकिन दूल्हा (नेता) तय होना मुश्किल है।” ऐसे में राजनीति के माहिर खिलाड़ी लालू ने एक तरह से इशारा कर दिया था कि विपक्षी एकता राहुल के साथ जाने को तैयार है।

 

इधर, अब राहुल गांधी काफी मजबूत बनकर राजनीतिक फलक पर उभर रहे हैं। राहुल की सांसदी लौटने का रास्ता भी एक तरह से खुल गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से राहुल की सजा पर रोक लगाने का फैसला दिया है, उससे राहुल और मजबूत होंगे। कहीं न कहीं यह विपक्षी एकता के लिए भी संजीवनी का काम करेगा। माना जा रहा है कि राहुल अब दोबारा संसद में लौटेंगे तो ज्यादा आक्रामक होंगे और बीजेपी के लिए नई मुश्किलें खड़ी करेंगे। यही वजह है कि लोग कह रहे हैं कि लालू यादव की जो दूल्हा बनने वाली भविष्यवाणी थी वो इस रूप में पूरी हो सकती है कि विपक्ष की अगुवाई मजबूती से करके 2024 में राहुल एक बड़ी भूमिका में दिखें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें