Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पटना से 70 हजार की पत्नी खरीदी, बिना पूछे गयी घर के बाहर तो गला घोंटकर की हत्या !

यह जान कर हैरानी होगी की आज के समय में भी इंसानों को खरीदा और बेचा जाता है। शादी के लिए आज भी लड़कियों को खरीदा-बेचा जाता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। दिल्ली पुलिस को शनिवार को खुर्द सीमा के पास के जंगलों में एक युवती की लाश की सूचना मिली। इस लड़की की हत्या गला घोंट कर की गई थी। जांच करने पे पता चला कि युवती बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली है। लेकिन पटना की लड़की की लाश दिल्ली में कैसे आयी। इस मामले में पुलिस जांच में पता चला कि पटना से इस युवती को एक व्यक्ति ने 70 हजार रुपये देकर खरीदा था। फिर उसने इस युवती से शादी कर ली।

- Advertisement -

पति धर्मवीर ने गला घोट कर की हत्या।

दिल्ली पुलिस को फतेहपुर बेरी इलाके में खुर्द सीमा के पास जंगलों में एक युवती की लाश मिलने की सूचना मिली थी। यह सूचना पीसीआर कॉल (Police control room) के जरिये दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मैन्युअल निगरानी के माध्यम से शनिवार देर रात करीब 1:40 बजे एक ऑटो रिक्शा की गतिविधि संदिग्ध पायी गयी। इसके बाद ऑटो रिक्शा का मार्ग और पंजीकरण नंबर का पता लगाया गया। इसके बाद छतरपुर निवासी चालक अरुण को गदाईपुर बैंड रोड के पास से पकड़ा गया। जिसके बाद अरुण ने महिला की पहचान धर्मवीर की पत्नी स्वीटी के रूप में की।

धर्मवीर ने पत्नी को 70 हजार में खरीदा था।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवती की हत्या उसके पति धर्मवीर ने गला घोट कर की थी। हत्या करने और लाश को ठिकाने लगाने में उसके साथी अरुण और सत्यवान ने मदद की थी। पुलिस के अनुसार अरुण ने कबूल किया कि उसने धर्मवीर और सत्यवान के साथ मिलकर स्वीटी की हत्या की। हत्या उन्होंने हरियाणा बॉर्डर के पास गला दबा कर की। जिसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए जंगल में फेक दिया। अरुण ने बताया कि धर्मवीर अपनी पत्नी के व्यवहार से खुश नहीं था। उसने बताया कि स्वीटी महीनों बिना बताये घर से भाग जाती थी। इसके बाद जब स्वीटी के माता-पिता के बारे में पुलिस ने पूछा तो अरुण ने बात कि धर्मवीर ने उसे 70 हजार में खरीदा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि स्वीटी कभी भी अपने घरवालों के बारे में बात नहीं करती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बस इतना पता था कि वो बिहार के पटना की रहने वाली थी। अरुण के मुताबिक़ धर्मवीर की पत्नी कई बार घर से भाग चुकी थी। हालांकि कुछ समय बाद वह खुद ही वापस घर आ जाती थी। डीसीपी ने बताया कि पहले दौर की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि तीनों अपराधी युवती को स्टेशन छोड़ने के बहाने से ले गए थे। पुलिस के अनुसार मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें