Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

AAP को एक और झटका: राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित, संजय सिंह की भी बढ़ी मुश्किलें !

Rajya Sabha News: आम आदमी पार्टी के संजय सिंह के बाद राघव चढ्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्डा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। यह कार्यवाही सांसद पर दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बिना सहमति के ही समिति के गठन का प्रस्ताव दिया था। जोकि नियमों का उलंघन है। अब विशेषाधिकार समिति मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। यहीं नहीं कुछ दिन पहले राज्यसभा के इस सत्र से आप सांसद संजय सिंह को भी निलंबित कर दिया गया था। संजय सिंह को अगले सत्र के लिए भी निलंबित करने का फैसला किया गया है।

- Advertisement -

संजय सिंह को अगले सत्र के लिए भी निलंबित।

शुक्रवार को AAP सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही संजय सिंह को अगले सत्र के लिए भी निलंबित कर दिया गया है। वहीं राघव चड्ढा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को ख़ारिज किया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ फर्जी प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। इसके साथ ही राघव चड्ढा ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कथित फर्जी हस्ताक्षर दस्तावेज को सार्वजनिक करने की मांग की। आप सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं। राज्यसभा में पीयूष गोयल ने राघव चड्ढा पर नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। गोयल ने कहा कि कई सदस्यों की शिकायत से साफ है कि यह नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा उन्होंने सांसद राघव पर गलत बयानबाजी का आरोप भी लगाया। आखिर में अशोभनीय आचरण के आरोप में राघव चड्डा को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक राज्यसभा से निलंबित किया गया। इसके पहले संजय सिंह को भी सवाल पूछे जाने के कारण सस्पेंड कर दिया गया था।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें