Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

प्रियंका लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव? पति रॉबर्ट वाड्रा ने दे दिया बड़ा बयान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में ताल ठोक सकती हैं। खुद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने इसे लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अगर ऐसा होता है तो फिर प्रियंका किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, यह चर्चा भी अब होने लगी है।

- Advertisement -

 

रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका के चुनाव लड़ने की वकालत की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रियंका को संसद में होना चाहिए। उन्हें निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास वो सभी योग्यताएं हैं, जो एक अच्छे नेता में होनी चाहिए। वह वहां अच्छा काम करेंगी।  वह वहां होने की हकदार हैं। इसलिए मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी इसे मानेगी और उनके लिए बेहतर तैयारी करेगी।

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच वाले लोग जहां भी होंगे, सिर्फ नकारात्मकता ही फैलाएंगे और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग संसद में भी हैं। उनके पास महिलाओं और बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने वाला मंत्रालय है। फिर भी वे संसद में नकारात्मकता फैलाने के अलावा मणिपुर के बारे में क्या बात करती हैं। वे उस व्यक्ति के बारे में कुछ कहती हैं, जो वहां मौजूद भी नहीं हैं। मैं संसद से दूर रहता हूं।

 

उन्होंने कहा कि मैं राजनीति से जुड़ी किसी भी बात पर तभी बात करता हूं, जब सरकार मेरा नाम लेती है। नौ साल हो गए इस सरकार को सत्ता में आए हुए, जब भी सरकार किसी मुद्दे पर घिरती है, उन्होंने हमेशा मेरे नाम का मेरा इस्तेमाल किया। उन्होंने जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मेरे नाम का सहारा लिया। इसलिए मैं इसके खिलाफ लड़ूंगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें