Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

संजय राउत का बड़ा बयान, ‘अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ीं तो PM मोदी हार जाएंगे’

उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट वाली शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा है कि अगर 2024 लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो फिर पीएम नरेंद्र मोदी की हार वहां से सुनिश्चित है। राउत ने दावा किया कि वाराणसी के लोग इस बार प्रियंका को वहां से संसद भेजना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की लड़ाई यहां से पीएम मोदी के लिए कठिन होने वाली है।

- Advertisement -

 

राउत ने अमेठी सीट को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि इस बार बीजेपी के लिए वाराणसी के साथ ही अमेठी सीट भी मुश्किल होने वाली है। इसके अलावा रायबरेली सीट सहित यूपी में कई बड़ी सीटें बीजेपी के लिए 2024 में कठिन होगी।

 

शरद पवार और अजित पवार के बीच लगातार हो रहीं बैठकों पर उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिल सकते हैं तो शरद-अजित क्यों नहीं? राउत ने कहा कि हमें मीडिया से पता चला है कि शरद पवार और अजित पवार की कल मुलाकात हुई। इस पर शरद पवार जल्द ही बोलेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शरद पवार ने अजित पवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए आमंत्रित किया है।’

 

राउत ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम भी इस मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है। अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र की जनता इस मौजूदा सरकार से खुश नहीं है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें