Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शादी टूटने से आहत युवती ने वीडियो रिकॉर्ड कर की आत्महत्या !

बदायूं: रविवार को बदायूं की एक लड़की ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले लड़की ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। लड़की ने शादी टूटने के चलते आत्महत्या की। आरोप है कि लड़के ने दहेज़ की वजह से महज 20 दिन पहले शादी तोड़ दी। जिससे आहत लड़की ने खुदखुशी कर ली। मरने से पहले लड़की ने रो-रोकर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी और उसकी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया।

- Advertisement -

20 दिन पहले ही लड़के ने शादी से कर दिया इनकार।

यह घटना उघैना थाना क्षेत्र के करियामई गांव की है। यहीं के राजवीर सिंह जीआरपी में दरोगा हैं। उनकी बेटी की शादी करीब दो साल पहले वजीरगंज के बघौल के रहने वाले विकास से तय हुआ था। लड़का आयकर विभाग में स्टेनो के पद पर तैनात था। शादी तय होने के बाद से ही लगातार दोनों परिवारों के बीच अच्छी बातचीत थी। 8 जुलाई 2022 को लड़का और लड़की दोनों की सगाई की गयी थी। इसके करीब एक साल बाद 22 अप्रेल 2023 को शादी की तारीख तय की गई थी। जिसके करीब 20 दिन पहले ही लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही सपना मानसिक रूप से परेशान थी। अंत में रविवार, 13 अगस्त को उसने फ़ासी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।

फांसी लगाने से पहले लड़की ने बनाया वीडियो।

फांसी लगाने से पहले लड़की ने रोते हुए एक वीडियो भी बनाया। लड़की जब वीडियो बना रही थी तो उसके गले में फंदा लगा हुआ था। वीडियो में लड़की ने बताया कि वो शादी से मात्र 20 दिन पहले टूटी शादी से बहुत परेशान थी। पिछले तीन महीनों से वो घुट घुटकर जी रही थी। लड़के पास दो साल का समय था लेकिन उसने शादी तब नहीं तोड़ी मात्र 20 दिन पहले तोड़ी। लड़के ने शादी तब तोड़ी जब कार्ड बात चुके थे सबको पता था। साथ ही उसने कहा कि लड़के ने आरोप लगाया कि वो किसी और से बात करती है जबकि ऐसा कुछ नहीं था। इसके साथ उसने लड़के के परिवार पर भी आरोप लगाया और कहा कि मुझे नहीं पता था कि ये लोग इतने लालची निकलेंगे।

आपको बता दें कि रविवार को सपना घर में अकेली थी। उसकी मां किसी रिश्तेदार के घर गयी हुई थी। जब वो लौटी तो सपना कमरे में नहीं थी। जब घर के बाकी कमरों में भी सपना नहीं मिली तो उन्होंने बाथरूम में देखा। खिड़की से देखने में पता चला कि सपना ने फांसी लगा ली थी। पड़ोसियों की सहायता से बाथरूम का दरवाजा तोडा गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़की के मोबाइल की पड़ताल करने पर उसमें सुसाइड से ठीक पहले के कई वीडियो मिले। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें