Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जौनपुर की दलित बस्ती में धर्मांतरण, पुलिस ने ईसाई मिशनरी से जुड़े पांच लोगों को किया गिरफ्तार !

यूपी के जौनपुर से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक गांव में दलित बस्ती में लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने वाले 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि यहां के दलितों को लालच देकर व गुमराह करके ईसाई धर्म अपनाने को कहा जा रहा है। गांव के प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी ईसाई मिशनरी से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं।

- Advertisement -

गुमराह करके धर्म परिवर्तन कराने के आरोप।

जौनपुर में पंवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव में 15 अगस्त की दोपहर को धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया। यहां की दलित बस्ती में लोगों को गुमराह करके धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 37 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जितेंद्र कुमार, शिवकुमार, प्रिंस कुमार, रतन लाल व महेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव के प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर पर 37 महिला व पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जौनपुर के गांव में लालच देकर कराया जा रहा धर्मांतरण।

बताया जा रहा है कि स्वततंत्रता दिवस के दिन प्रार्थना सभा बुलाई गयी थी। जिसके बहाने ईसाई मिशनरी ने दलित बस्ती में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया। इस मामले की जानकारी गांव के प्रधान ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जांच करने पर पुलिस ने मौके पर ईसाई धर्म की पुस्तकें भी बरामद की। पुलिस गिरफ्तार किये गए लोगों से मामले से जुडी पूछताछ कर रही है। साथ ही धर्म परिवर्तन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी गांव के प्रधान से मिली। उन्होंने पुलिस को बताया कि रज्जूपुर गांव की एक दलित बस्ती में धर्मांतरण कराया जा रहा है। जिसे ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग करा रहे हैं। इसके लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। लोगों को कई तरह के लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने को कहा जा रहा था। धर्मांतरण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी और लोग भागने लगे। मौके से पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें