Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Nehru Memorial Museum अब हुआ पीएम संग्रहालय….नाम नहीं, कर्म है उनकी पहचान-राहुल गांधी !

Nehru Memorial Museum: केंद्र सरकार ने इसी साल जून में नेहरू मेमोरियल (Nehru Memorial Museum) का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था। बीते 15 अगस्त को इसका नाम बदल कर पीएम संग्रहालय (archive) रख दिया गया है। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (Nehru Memorial Museum and Library) का नाम अब आधिकारिक तौर पर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया गया है। वैसे तो यह नाम परिवर्तन सोमवार, 14 अगस्त से प्रभावी हो गया था। लेकिन 15 अगस्त को पीएम मोदी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। नृपेंद्र मिश्रा पीएम म्यूजियम के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। जोकि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की मुख्य सचिव थे।

- Advertisement -

Nehru Memorial Museum बदलने पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया। 

बुधवार को नेहरू मेमोरियल का नाम औपचारिक तौर (formally) पर बदले जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की प्रतिक्रिया सामने आयी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं। राहुल गांधी आज यानी गुरूवार को लद्दाख के दौरे पर रवाना हुए। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ये राहुल का पहला दौरा है। राहुल का नेहरू मेमोरियल का नाम बदले जाने पर बयान उनके इसी दौरे से पहले आया है।

राहुल दो दिन के लद्दाख दौरे पर । 

राहुल दो दिन के लद्दाख दौरे पर हैंवे आज दोपहर एक बजे लेह पहुंचेंगे। केंद्र शासित राज्य बनने के बाद राहुल पहली बार लेह और कारगिल जाएंगे। इस दौरान वे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे। सूत्रों के अनुसार राजनीतिक कार्यक्रमों के आलावा राहुल लद्दाख में बाइक ट्रिप भी कर सकते हैं।

पंडित जवाहर लाल नेहरू का हुआ करता था आधिकारिक आवास। 

आपको बता दें कि तीन मूर्ति भवन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) का आधिकारिक आवास हुआ करता था। जिसके बाद इस परिसर को संग्रहालय में बदल दिया गया था। जिसके बाद नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (Nehru Memorial Museum and Library) की स्थापना की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में प्रस्ताव रखा कि इस परिसर में भारत के सभी पीएम को समर्पित एक संग्रहालय होना चाहिए।

जिसे नेहरू मेमोरियल की कार्यकारी परिषद ने मंजूर कर लिया। जिसके बाद इसी साल जून में इससे संबंधित एक विशेष बैठक हुई। जिसके बाद इसका नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (Prime Minister’s Museum and Library) करने का फैसला किया गया था। अब इसे औपचारिक रूप दे दिया गया है। जून में हुई इस विशेष बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी, वे इस सोसाइटी के उपाध्यक्ष है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें