Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी, मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फ्लाइट में बम की अफवाह मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यात्री रोने चिल्लाने लगे। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। फिलहाल एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण चल रहा है।

- Advertisement -

 

बताया जा रहा है कि जीएमआर कॉल सेंटर को आज फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली है। इससे पहले दिल्ली से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट जा रही एयरलाइंस में गर्म पेय पदार्थ गिरने से बच्ची झुलस गई थी। जिसके बाद विस्तारा एयरलाइंस ने बयान जारी बताया था कि यह घटना 11 अगस्त को फ्लाइट यूके 25 में हुई थी। विस्तारा कंपनी ने कहा कि दिल्ली-फ्रैंकफर्ट फ्लाइट में एक दस साल की बच्ची पर गर्म पेय पदार्थ गिर गया था, जिसकी वजह से वह घायल हो गई थी। कंपनी ने फैसला लिया है कि बच्ची के इलाज का पूरा खर्च विस्तारा उठाएगी।

जानकारी के मुताबिक, करीब 10 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रही थी। कंपनी ने बताया कि हमारे केबिन क्रू ने बच्ची के माता-पिता के अनुरोध पर उसे चॉकलेट दी थी। बच्ची चंचल थी, इसलिए गर्म पानी उस पर गिर गया। जिसके बाद हमारे क्रू ने तुरंत प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद लैंडिंग पर तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था करके बच्ची को माता पिता के साथ अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें