Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली में अफसर की दरिंदगी से लड़की की जिंदगी तबाह, 9वीं में पढ़ रही थी तब से कर रहा था रेप, गर्भवती होने पर खुलासा

दिल्ली में अफसर की दरिंदगी के मामले ने पूरे देश को दहला रखा है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत उपनिदेशक दोस्त की बेटी को डरा-धमका कर सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस अफसर के कारण इस लड़की की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। वह सिर्फ 9वीं क्लास में थी जब से उसके साथ अफसर रेप कर रहा था। बाद में जब वह गर्भवती हुई तब मामले की जानकारी सबको हुई।

- Advertisement -

 

नवंबर 2020 से जनवरी 2021 तक आरोपी किशोरी को डरा-धमका कर दुष्कर्म करता रहा। 2021 के अंत में उसे गर्भवती होने का पता चला। तब उसकी आयु 14 वर्ष थी। मार्च में किशोरी ने हिम्मत करके आरोपी की पत्नी सीमा रानी को पूरी बात बताई।

 

इस पर सीमा ने किशोरी की पिटाई की और चुप रहने की धमकी दी। अपने बेटे की मदद से गर्भपात की दवा मंगाकर उसे खिला कर गर्भपात करा दिया। इसके बाद से किशोरी का स्वास्थ्य काफी खराब रहने लगा। बहुत ज्यादा परेशान हो जाने पर किशोरी अप्रैल 2021 में अपनी मां के पास चली आई। यहां भी आरोपी उसे परेशान कर रहा था।

 

सोमवार (21 अगस्त) को आरोपी उपनिदेशक प्रेमोदय खाखा (51) और उसकी पत्नी सीमा रानी (50) को उत्तरी जिला पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बुराड़ी के शक्ति एन्क्लेव स्थित फ्लैट से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीमा रानी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि प्रेमोदय को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। इस बीच सीएम केजरीवाल के आदेश पर अफसर को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें