Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लंदन में तोड़ा जाएगा ऐतिहासिक इंडिया क्लब, जाने भारतीयों के लिए क्यों है ख़ास..?

लंदन में ऐतिहासिक इंडिया क्लब अगले महीने से बंद हो जाएगा। इस क्लब की भारत की आजादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। यहां पर 1930 से 1940 के दशक में भारत की आजादी के लिए राष्ट्रवादी नेताओं का जमावड़ा लगता था। यह क्लब भारतीय उच्चायोग के पास है। इस क्लब में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी भी कई बार मेहमान के तौर पर गए हैं।कांग्रेस नेता शशि थरूर के अनुसार इस क्लब को तोड़ कर आलीशान होटल बनाया जाएगा। दरअसल, इस क्लब को टूटने से बचाने के लिए काफी समय से कैम्पेन चलाई जा रही है। इस कम्पैन में शशि थरूर भी प्रतिभागी हैं। बताया जा रहा है कि इंडिया क्लब को लोगों के लिए 17 सितम्बर को अंतिम बार खोला जाएगा।

- Advertisement -

स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभायी।

आपको बता दें, इंडिया क्लब की जड़े इंडिया लीग से जुडी हैं। जिसने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभायी। लीग की स्थापना 1928 में कृष्ण मेनन ने की थी। लीग की बैठकें लंदन स्थित इंडिया क्लब में की जाती थी। आजादी के बाद इंडिया क्लब का इस्तेमाल भारतीय पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के लिए किया जाता था। इसका इस्तेमाल रेस्तरां और विशेष सामूहिक स्थल के रूप में किया जाता था।

आजादी के बाद कृष्ण मेनन ब्रिटेन में भारत के पहले राजदूत बने। उनका मानना था कि क्लब को एक ऐसी जगह के रूप में इस्तेमाल किया जाए, जहां भारतीय युवा राजनीति और भविष्य को डिस्कस कर सकें। लंदन में इंडिया क्लब को बचाने के लिए भारतीयों द्वारा मुहिम भी चलाई जा रही है। इसी मुहिम में शामिल फिरोजा का कहना है कि ”ये जगह घर से बाहर घर के जैसी है। आजादी के बाद अलग अलग दौर में आये प्रवासियों के तौर पर आये भारतीयों को यहां पर अपनेपन का अहसास कराया गया।”

सिर्फ भारतीय ही नहीं इंडिया क्लब में दूसरे देशों के लोग भी जाया करते हैं। यहीं वजह है कि इसे बचाने के लिए अब तक 9 हजार लोग पिटीशन साइन कर चुके हैं। इस पिटीशन में एनी बेसेंट की पड़पोती और माउंटबेटन के पड़पोते भी शामिल हैं।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें