Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कैसे, कब और कहां देखें चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, यहां है पूरी जानकारी

मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा और इसके साथ ही अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रच देगा। पूरी दुनिया की निगाहें आज भारत पर टिकी हैं। लैंडिंग का सीधा प्रसारण आप कैसे, कब और कहां देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं।

- Advertisement -

 

पहले चरण में चंद्रयान को इसकी सतह से 30 किमी की दूरी को घटा कर 7.5 किमी पर लाया जाएगा। ये पहला चरण है। दूसरे चरण में सतह से दूरी 6.8 किमी तक लाई जाएगी। तीसरे चरण में यान को चंद्र सतह से महज 800 मीटर की ऊंचाई तक लाया जाएगा। यहां से दो थ्रस्टर इंजन उसे उतारेंगे। चौथे चरण में यान को सतह के 150 मीटर करीब तक लाया जाएगा।

 

पांचवे चरण में यान में लगे सेंसर और कैमरा से मिल रहे लाइव इनपुट को पहले से स्टोर किए गए रेफरेंस डाटा से मिलाया जाएगा। इस डाटा में 3,900 तस्वीरें भी शामिल हैं, जो चंद्रयान 3 के उतरने वाली जगह की हैं। इस तुलना से निर्णय होगा कि चंद्र सतह से ऊपर जहां लैंडर स्थित है, वहां से उसे सीधे सतह पर उतारें तो लैंडिंग सही रहेगी या नहीं। अगर ऐसा लगा कि लैंडिंग की जगह अनुकूल नहीं है, तो वह थोड़ा दाईं ओर या बाईं ओर मुड़ेगा। इस चरण में यान चंद्र सतह के 60 मीटर तक करीब पहुंचाया जाएगा।

 

यहां और इस समय देखें लाइव प्रसारण
इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:20 बजे शुरू किया जाएगा। ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट के अलावा ISRO यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर होगा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर यह लाइव देखा जा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें