Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Chandrayaan 3: वैज्ञानिकों की वजह से नहीं…’, तेज प्रताप यादव ने बताया किसकी कृपा से चांद पर पहुंचा चंद्रयान-3

Chandrayaan 3: चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया और पूरी दुनिया इसके लिए इसरो को बधाई दे रही है। इस दौरान तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. ऐसे में बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया चंद्रयान-3 के बारे में आपका क्या कहना है आखिर किसकी कृपा की वजह से चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर पाया है.

- Advertisement -

 

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरी दुनिया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो को श्रेय दे रही है. तमाम देश और उनके प्रतिनिधि इसके लिए भारत और इसरो को बधाईया दे रहे हैं.

 

तेज प्रताप यादव ने चंद्रयान-3 पर दिया बयान

वहीं बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी वैज्ञानिक को धन्यवाद देते हुए बताया कि किसकी कृपा से चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचने में सफल हो पाया है. तेज प्रताप यादव ने  एक कार्यक्रम के दौरान कहा’ कि चंद्र देवता की कृपा हुई तो चंद्रयान वहां पहुंचा, अगर उनकी कृपा नहीं होती तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंच पाता।

तेज प्रताप यादव ने कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘अच्छी बात है चंद्रयान पहुंच रहा है तो, भगवान का बहुत बड़ा कृपा रहा, जो चंद्र देवता हैं उनकी कृपा हुई तो चंद्रयान-3 वहां पहुंचा, अगर उनका कृपा नहीं होता तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता. चंद्रयान तो मौसम का और ऊपर अंतरिक्ष में जितने प्लानेट्स हैं सबका पता लगाता है कि कहां क्या है. जो वैज्ञानिक लोग है उनको हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं.

बता दें कि इससे पहले आरजेडी के ही नेता और पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने चंद्रयान 3 के चाँद पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो की जगह नासा को बधाई दे दी थी. जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उस वीडियो में शक्ति सिंह यादव ने कहा था कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग जो चाँद पर हुई है , इसके लिए नासा के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। देश के वैज्ञानिकों ने कई बार सफल कार्यक्रम किया है।

 

इससे पहले  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर कुछ ऐसा कह दिया,था जिससे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई। राजभर ने अपने बयानों में यह कह दिया कि चंद्रयान की लैंडिंग चांद पर न होकर, धरती पर हुई है. जिसके बाद से उनके इस बयान पर काफी व्यंग्य कसा जा रहा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें