Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

200 करोड़ के घोटाले में यूपी का क्रिकेटर गिरफ्तार, दिव्यांगों के नाम पर फर्जी बैंक अकाउंट बनाकर कर रहा था खेल

उत्तर प्रदेश के एक इंटरनेशनल क्रिकेटर को 200 करोड़ के घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग है, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पकड़ा है। बाद में उसे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से सात दिन की कस्टडी रिमांड मिलने के बाद अब उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

पैरा क्रिकेटर विक्रम दिव्यांगों के नाम पर फर्जी बैंक अकाउंट खोलकर स्कॉलरशिप के करोड़ों रुपए हड़पे हैं। वह  छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम देने वाले हाइजिया एजुकेशन ग्रुप के साथ मिलकर काम कर रहा था। उसने दिव्यांगों के सार्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए थे, जिससे छात्रवृत्ति घोटाला हुआ।

 

ईडी की जांच में सामने आया था कि हाइजिया ग्रुप ने दिव्यांगों के फर्जी बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति की रकम को हड़पा है। इसकी गहनता से जांच करने पर सामने आया कि अंतराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग हाइजिया ग्रुप के एजेंट के रूप में काम करता है। वह दिव्यांगजनों के सर्टिफिकेट, शैक्षणिक दस्तावेज और निवास प्रमाण पत्र आदि हासिल करने के बाद उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद ठगी का ये पूरा खेल चलता था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें