Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Muzaffarnagar: गर्भवती थी अव‍िवाह‍ित बेटी, मां-बाप ने बेटी का गला घोंटा !

Muzaffarnagar:एक अविवाहित लड़की अपने प्रेमी के बच्चे की मां बनने वाली थी। इसकी जानकारी जब उसके माता-पिता को हुई, तो उन्होंने दबाव डालते हुए कहा कि अपने प्रेमी को रेप के केस में फंसा दो। अविवाहित प्रेग्नेंट बेटी ने मां-बाप की बात को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद मां-बाप ने मिलकर अपनी प्रेग्नेंट बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

 

 

घटना मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गोयला गांव का बताया जा रहा है। रविवार को पुलिस ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र और कुसुम ने अपनी 19 साल की बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को नदी में फेंक दिया था। सुबह होते ही गांव के कुछ लोगो ने देखा की नदी के किनारे लड़की पड़ी हुई है. गांव के लोगो ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपति ने हत्या की वारदात को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि बेटी ने अपने प्रेमी राहुल के खिलाफ कोर्ट में बयान देने से इनकार कर दिया था।

 

आरोपी बिजेंद्र और कुसुम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को ही कोर्ट में गवाही तय थी जिसमें युवती को बुलाया गया था। गवाही से पहले जब युवती ने कोर्ट जाने से और अपने प्रेमी पर आरोप लगाने से इनकार कर दिया तो उसके माता-पिता ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि युवती को गांव के ही राहुल से प्रेम प्रसंग था। कुछ महीने पहले वह प्रेमी के साथ भाग गई थी।

 

 

लड़की के भागने के बाद उसके माता-पिता ने राहुल के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजन को सौंप दिया था जबकि राहुल फिलहाल जेल में बंद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें