Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रक्षाबंधन आज या कल? क्यों हैं कंफ्यूजन, शुभ मुहूर्त कब है? सब जानिए

रक्षाबंधन का पर्व कब है? आज या कल? इसे लेकर अभी भी लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको सही जानकारी दे देते हैं। श्रावणी पूर्णिमा 2 दिन तक रहने और 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा काल के चलते राखी बांधने को लेकर यह भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -

 

आज रात 9 बजे के बाद राखी बांध सकते हैं

30 अगस्त को भद्रा पूरे दिन रहेगी फिर रात 09 बजकर 01 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इस तरह से रात के 9 बजे के बाद राखी बांधी जा सकती है। वहीं 31 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 07 बजकर 7 मिनट पर खत्म हो जाएगी ऐसे में कल सुबह 7 बजे से पहले राखी बांध सकते हैं।

 

इस बार राखी पर ये है खास संयोग

इस बार ज्योतिषीय गणना के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा पर हैं। कुंभ शनि की स्वंय की राशि है और 30 वर्षों के बाद शनि अपनी ही राशि में दोबारा से आए हैं। वहीं सूर्य जो की शनिदेव के पिता है वे एक दूसरे के आमने-सामने लगभग 180 डिग्री पर स्थिति होंगे। सूर्य भी अपनी खुद की राशि और शनि देव भी अपनी राशि में हैं। इस तरह से दोनों ही एक दूसरे के आमने-समाने हैं।

 

भद्राकाल में राखी बांधना क्यों है अशुभ

भद्राकाल में राखी बांधना वर्जित होता है। इसके पीछे कई कथा प्रचलित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण की बहन ने भद्राकाल के दौरान राखी बांधी थी जिस कारण रावण और उसके समस्त साम्राज्य का अंत हो गया है। इस कारण से जिस वर्ष भी रक्षाबंधन पर पूर्णिमा तिथि पर भद्राकाल रहता है उसमें राखी नहीं बांधी जाती है। वहीं एक अन्य कथा के अनुसार भोलेनाथ भद्रा के समय तांडव करते है। इसलिए भी भद्रा काल का समय शुभ नहीं होता है।  वहीं भद्रा को सूर्यदेव की पुत्री और शनिदेव की बहन हैं। भद्रा स्वभाव से बहुत ही उग्र होती है। इस कारण से भी भद्रा को अशुभ माना जाता है।

 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

30 अगस्त की रात 09 बजकर 03 मिनट से 31 अगस्त 2023 की सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

 

भद्रा की शुरुआत: 30 अगस्त की सुबह 10 बजकर 59 मिनट बजे से

भद्रा की समाप्ति: 30 अगस्त की रात 09 बजकर 01 मिनट पर

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें