Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

2024 चुनाव से पहले कांग्रेस का दिल्ली में बड़ा दांव, बीजेपी के लिए मुश्किल? केजरीवाल क्या करेंगे

2024 चुनावों के लिए बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने देश की राजधानी दिल्ली से बहुत बड़ा संकेत दे दिया है। इस संकेत से बीजेपी के लिए मुश्किलें तो बढ़ेंगी ही, विपक्ष में खुद को अहम रोल में देख रहे अरविंद केजरीवाल भी अब फंसते दिख रहे हैं। क्या है पूरा माजरा पढ़िए ये रिपोर्ट-

- Advertisement -

दरअसल, कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेलते हुए अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी। अनिल चौधरी की जगह अब अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में पार्टी की कमान संभालेंगे।

शीला सरकार में 1998 से 2013 तक वह तीन बार विधायक रहने के साथ-साथ मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान 2003 में अरविंदर को कैबिनेट में शामिल किया गया। शीला दीक्षित की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री रहते हुए अरविंदर ने पब्लिक स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण शुरू करने की पहल की थी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली को देश का पहला ऐसा राज्य बनाने की पहल की जहां स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कराई जाती है।

पर्यटन मंत्री के रूप में उन्होंने दिल्ली को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए कुतुब महोत्सव, भक्ति महोत्सव, अनन्या महोत्सव, शरद उत्सव, उद्यान पर्यटन महोत्सव और मैंगो महोत्सव जैसे कई पहल किए। साल 2017 में दिल्ली में नगर निगम चुनाव के वक्त अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि इसके करीब साल भर बाद ही वह भाजपा को छोड़कर वापस कांग्रेस में आ गए।

ऐसे में साफ है कि लवली चूंकि खुद बीजेपी में रह चुके हैं और पंजाब से आते हैं ऐसे में वे बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें