Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज, संजू सैमसन का बाहर होना तय, केएल राहुल की होगी वापसी

विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान आज होने जा रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का सपना आज टूट जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए विकेटकीपर के रूप में जिन दो खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा उनमें इशान किशन और केएल राहुल होंगे। चोट के बाद लंबे समय से बाहर चल रहे केएल राहुल की वापसी तय है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से संजू के बाहर होने को लेकर कोई बयान नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि उनका चयन नहीं हो पाएगा।

- Advertisement -

 

आपको बता दें कि भारत में पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला चेन्नई में आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। एशिया कप के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाने वाले केएल राहुल का विश्व कप के लिए चुना जाना तय है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें हरी झंडी दे दी है। एशिया कप के लिए चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को निराशा हाथ लग सकती है। तीनों को विश्व कप टीम में नहीं रखे जाने की संभावना है।

 

आईसीसी के नियम के अनुसार विश्व कप में शामिल सभी देशों को अपनी शुरुआती टीम का एलान पांच सितंबर तक करना है। 27 सितंबर तक टीम में बदलाव किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच बैठक हुई थी। इसी बैठक में टीम तय हो गई थी। अब टीम में चुने गए खिलाड़ियों के नाम का आधिकारिक एलान होगा। दोपहर 1:30 बजे टीम का एलान हो सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें