Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जिस मां ने उसे 9 महीने पेट में पाला है वही उसकी जान की दुश्मन.. अपने प्रेमी के लिए बेटे को उतारा मौत के घाट !

क्या कोई मां अपनी मोहब्बत को छुपाने के लिए अपने ही जिगर के टुकड़े की हत्या कर सकती है ,सुनने में यह बात अजीब सी लगेगी लेकिन है सच। तीन साल के मासूम सनी उर्फ जतिन राठौर को नहीं पता था कि जिस मां ने उसे 9 महीने पेट में पाला है वही उसकी जान की दुश्मन..

- Advertisement -

 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपने ही बेटे को मार डाला। उस महिला के अपने पड़ोसी से अवैध संबंध थे। 28 अप्रेल की शाम को घर में कोई कार्यक्रम था। पति समेत कई लोग मेहमानवाजी में व्यस्त थे इसी का फायदा उठा कर माँ अपने प्रेमी से मिलने छत पर चली गई माँ को जाते देख बेटा भी ऊपर चल गया उसने अपनी मां को प्रेमी की बांहों में बांहें डालते हुए देख लिया , इस पूरी घटना को छिपाने के लिए मां ने अपने जिगर के टुकड़े को छत से धक्का दे दिया।

 

 

 

बेटे की मौत के बाद ज्योति डरी और सहमी हुई रहने लगी। पति को लगा कि बेटे की मौत का सदमा है धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन ज्योति की हालत रोज खराब होने लगी। ज्योति को यह आभास होता था कि घर में जतिन (बेटा) की आत्मा भटक रही है। अब बेटे की हत्या के चार महीने बाद उसने अपना गुनाह कबूल किया है। लेकिन मरने के बाद मासूम बार-बार महिला के सपने में आने लगा। इसके बाद घबराई मां ने एक दिन पुलिस कॉन्स्टेबल के सामने अपना पूरा जुर्म कुबूल कर लिया। महिला के बयाना के आधार पर पति ने थाटीपुर थाने में ज्योति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें