Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राजा भैया की पत्नी ने देवर पर FIR कराने को खटखटाया अदालत का दरवाजा, सोशल मीडिया पर हुई तू-तू-मैं-मैं

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के परिवार की लड़ाई अब सोशल मीडिया तक आ गई है। राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के बीच इंटरनेट मीडिया पर कहासुनी हो रही है। इस बीच भानवी ने एमएलसी अक्षय प्रताप पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आज इस मामले की सुनवाई होगी।

- Advertisement -

 

भानवी सिंह ने सारंग इंटरप्राइजेज के नाम पर खरीदी गई संपत्ति पर फर्जी दस्तखत कर कब्जा करने का आरोप लगाया था। भानवी सिंह ने कहा है कि संपत्ति कब्जा करने में प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह,अमेठी के जामो के प्रधान अनिल कुमार सिंह, राजा भैया का ड्राइवर रोहित सिंह और मेरे रसोइए रामदेव की मिली भगत है.

 

पुलिस ने भावनी सिंह के आरोप पर केस दर्ज नहीं किया था. इसलिए भानवी सिंह ने एमपी एमएलए कोर्ट में अर्जी लगाई है. इस बीच देवर भाभी में सोशल मीडिया पर भी लड़ाई जारी है। मुकदमे की फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर भानवी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार करते हुए कहा है कि अब फोरेंसिक रिपोर्ट में फर्जी साइन की बात साबित होने के बाद यूपी पुलिस को यह नहीं दिख रहा है। ऐसे में न्याय कैसे मिलेगा।

 

इस पोस्ट के जवाब में अक्षय ने लिखा कि आप ट्विटर पर यूपी पुलिस से इंसाफ मांग रही हैं। यह भी बता देतीं कि आपने दिल्ली में मेरे और इंद्रदेव पटेल, रामदेव सहित रघुराज प्रताप सिंह के छह समर्पित सहयोगियों पर पहले से ही एफआइआर दर्ज कर रखी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें