Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गार्ड की हत्या करके कैश वैन से लूट: वैन पर फायरिंग कर बक्सा लूटा, 22 लाख लेकर भागे, राहगीरों को भी मारी गोली

यूपी के मिर्जापुर में एक्सिस बैंक के बाहर लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर कैश वैन का बक्सा लेकर फरार हो गए। जिसमें 22 लाख रुपए थे। बदमाशों की फायरिंग में 2 लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ ही एसपी अभिनंदन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वारदात कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा की है।

- Advertisement -

बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब एक्सिस बैंक की गाड़ी बैंक से कैश लेकर जाने वाली थी। बैंक के बाहर बदमाश पहले से ही रेकी कर रहे थे। सभी बदमाशों ने ब्लैक कलर का हेलमेट पहन रखा था। जैसे ही गार्ड ने वैन में कैश का बक्सा रखा और गेट बंद करने लगा, तभी एक बदमाश पीछे से आता है और गार्ड को सटाकर गोली मार देता है। गोली लगने के बाद गार्ड जमीन पर गिर जाता है, तभी पीछे से एक और बदमाश आता है और बक्सा लेकर भाग जाता है। इसके बाद चारों बदमाश फायरिंग कर देते हैं। इसमें वैन के साथ चलने वाले अखिलेश और राहगीर विंध्याचल निवासी बहादुर को गोली लग जाती है।

वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गार्ड जय सिंह (45) निवासी मलाधरपुर चील्ह की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल, वारदात की सूचना पर आस-पास की पुलिस मौके पर छानबीन में जुट गई है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें