Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जब क्रिकेट की वजह से पिता का अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे मोहम्मद सिराज, आज दुनिया कर रही सलाम

श्रीलंका के खिलाफ अपने दमदार प्रदर्शन से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सबका दिल जीत लिया है लेकिन क्या आपको मालूम है कि सिराज को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। लेकिन उसी पिता का अंतिम दर्शन तक सिराज नहीं कर पाए थे। चलिए विस्तार से सुनाते हैं पूरी कहानी।

- Advertisement -

Mohammed Siraj का जन्म 13 मार्च 1992 को हैदराबाद के एक गरीब परिवार में हुआ, उनके पिता गौस मौहम्मद एक ऑटो रिक्शा चालक थे, उनकी मां हाउस वाइफ है और गऱीबी के कारण दूसरे के घरों में काम करती थी, आर्थिक तंगी के बावजूद सिराज के लिए क्रिकेट खेलना आसान नहीं था, लेकिन उनके पिता का सपना था कि उनका बेटा क्रिकेटर बने, जिसे सिराज ने अपनी मेहनत से पूरा किया और अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया!

सिराज मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनका परिवार काफी गरीब था. उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे, और उनके परिवार में एकलौते कमाने वाले थे, सिराज को क्रिकेटर बनाने के लिए वो उन्हें रोज 100 रूपये देते थे जिससे सिराज अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाते था, और क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए जाते थे, उस वक्त उनके पास प्लेटिना बाइक हुआ करती थी!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिराज ने सात साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया, शुरुआत में वो टेनिस की गेंद से खेलते थे. 2015 में पहली बार उन्होंने लेदर की गेंद से क्रिकेट खेला, और क्रिकेट के दिग्गजों को प्रभावित करने में सफल रहे, हैदराबाद की U19 टीम के बाद उन्होंने सीनियर और फिर रणजी टीम में जगह बनाई, लेकिन इसके लिए उनको काफी संघर्ष करना पड़ा.

2016-17 रणजी ट्रॉफी में वो 41 विकेट के साथ हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.2017 में आईपीएल डेब्यू किया. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2017 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए 2.6 करोड़ में खरीदा था. साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरिज में भारत के लिए डेब्यू किया. ऑस्ट्रेलिया का 2019 दौरा उनके लिए सबसे मुश्किल वक्त रहा। इसी दौरान उनके पिता का इंतकाल हो गया. ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटाइन पीरियड की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके. लेकिन सिराज टूटे नहीं बल्कि और मजबूत बनकर उभरे और आज दुनिया उन्हें सलाम कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें