Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हरतालिका तीज पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा , जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहे !

Hartalika Teej 2023:हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक ऐसा व्रत है जिसे न केवल विवाहित महिलाएं बल्कि अच्छे वर की चाहत रखने वाली अविवाहित लड़कियां भी रखती हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इसे तीज या तीजा भी कहा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को मनाया जा रहा है.

- Advertisement -

इस दौरान शादीशुदा महिलाओं के साथ अविवाहित लड़कियां भी व्रत रखती हैं। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत करती हैं। तो वहीं माना जाता है कि अगर कुंवारी लड़कियां इस व्रत को रखती हैं तो उन्हें अच्छे वर की प्राप्त होती हैं। मान्यताओं के अनुसार हरतालिका व्रत को करने के बाद ही माता पार्वती को भगवान शिव पति के रूप में मिले थे।

हरतालिका तीज का व्रत काफी कठोर होता हैं। यह निर्जला रखा जाता है। सात सालों के बाद ऐसा संयोग बना है, जब सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत पड़ रहा है, जो भगवान शिव की पूजा का दिन है। इस व्रत में भगवान शिव और माता गौरी पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला निराहार व्रत रखती हैं और रात में पूरा श्रृंगार करती हैं और फिर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।

इस दिन भवगान गणेश को तलिक लगा कर पूजा करते करते है। इसके बाद भवगान शिव को फूल , बेलपत्र और शमीपत्र आदि अर्पित करें और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।साथ ही तीनों देवी-देवताओं को वस्त्र भी अर्पित करें। पूजा के समय हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ भी जरूर करें और अंत में आरती के साथ पूजा का समापन करें। इस दिन ‘ॐ उमायै नमः’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से माना जाता की ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें