Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

छेड़छाड़ के चलते छात्रा की मौत : बदमाशों का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर !

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर में सरेराह लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहा बदमाशों ने एक बार फिर दुस्साहस करने की कोशिश की इन बदमाशों ने सरेराह एक लड़की का दुपट्टा खींचा था. इन बदमाशों की हरकत की वजह से लड़की सड़क पर गिर गई थी तभी पीछे से आ रही एक बाइक छात्रा पर आकर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी और बाद में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

- Advertisement -

छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुके थे. इसकी शिकायत पुलिस में भी कराई गई थी. लेकिन, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कार लिया.

 

 

पुलिस के मुताबिक मेडिकल के लिए ले जाते वक्त रास्ते में तीनों ने बसखारी के पास पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई उसके बाद मौका मिलते ही आरोपियों ने हाथापायी करते हुए पुलिस की बंदूक छीन कर भागने की कोशिश की. पुलिस ने भी समय रहते जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश जख्मी हो गए. गोली इन बदमाशों के पैर में लगी है. बदमाशों ने यह हरकत उस समय की, जब इन्हें कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस इनका मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले जा रही थी.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें