Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़ !

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने के अंतर्गत अलंकनंदा आपर्टमेंट में मंगलवार को एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया.लखनऊ के प्रसिद्ध मेदांता अस्पताल के पास अलकनंदा एनक्लेव में विदेशी महिलाओं का जोरो से सेक्स रैकेट चल रहा था. पड़ोसियों के सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापा मारने पहुंची. वहां एक फ्लैट में कई विदेशी महिलाएं और पुरुष पाए गए. जानकारी के अनुसार, यहां पड़ोसी काफी दिनों से ऐसी घिनौन गतिविधियों को देख रहे थे और इसको लेकर उनमें काफी आकोर्स था .पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और इन युवक युवतियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस को कमरे के अंदर के कुछ आपत्तिजनक चीजे भी बरामत हुई है !

- Advertisement -

 

तो वही सोसायटी के अंदर कथित सेक्स रैकेट से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आ रहा है. इसमें कुछ युवतियों को देखा जा रहा है,जानकारी के आधार पर युवतिया थाईलैंड और नेपाल की हैं हालांकि इन लड़कियों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश नहीं की. ना ही पुलिस के सामने किसी तरह की कोई घबराहट दिखाई. पुलिस इन लड़कियों से पूछताछ कर रही है और देह व्यापार की गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर जानकारी हासिल कर रही है.देह व्यापार के ऐसे शातिर मास्टरमाइंड तमाम डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर समाज में देह व्यापार के काम को अंजाम दे रहे हैं.

लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने लखनऊ के सभी अपार्टमेंट मालिकों से अपील की है कि बगैर रेंट एग्रीमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन के किसी को भी अपार्टमेंट को किराए पर न दें। महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने कहा कि आरडब्ल्यूए (रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) की अनुमति के बगैर अपार्टमेंट किराए पर न दिया जाए। उन्होंने मांग की है कि पुलिस वेरिफिकेशन के साथ साथ आरडब्ल्यूए का प्राथमिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए। आरडब्ल्यूए सुनिश्चित करे कि जिसे अपार्टमेंट किराए पर दिया है वही उसमे रह रहा है कि नहीं। समिति ने फ्लैट ओनरों से भी आरडब्ल्यूए को सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें