Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…गणपति उत्सव में अक्षरा सिंह के गाने पर चलीं कुर्सियां

यूपी के जौनपुर में गणपति उत्सव में भोजपुरी गाना बजने के बाद बवाल हो गया। पंडाल में जैसे ही अक्षरा सिंह ने 2 गाना गाने के बाद तीसरा ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…’ गाना शुरू किया, पांडाल में कुर्सियां चलनी शुरू हो गईं। तीन थानों की पुलिस फोर्स और 300 से अधिक बाउंसर भी हालात को संभाल नहीं पाए। आखिर में अक्षरा सिंह को स्टेज शो छोड़कर जाना पड़ा। अक्षरा से पहले हनी सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी। वह कुछ देर पहले ही यहां से निकले थे।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम का आयोजन केराकत के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने किया था। जौनपुर में पहली बार आयोजित हुए इस तीन दिवसीय गणपति उत्सव में भोजपुरी की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ ही हनी सिंह को भी बुलाया गया था। पहले से ही संभावना थी कि भारी भीड़ होगी। इसलिए तीन थानों की पुलिस के साथ 300 निजी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।

कार्यक्रम की शुरुआत तो व्यवस्थित तरीके से हुई, लेकिन जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर आईं, श्रोताओं ने गाना ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…..’ की डिमांड की। अक्षरा ने भी पब्लिक डिमांड का सम्मान करते हुए गाने की प्रस्तुति शुरू की। लेकिन इतने में बवाल शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। स्थिति कंट्रोल से बाहर जाते देख अक्षरा सिंह स्टेज शो बीच में छोड़ कर चली गईं।

इस कार्यक्रम में बवाल की वजह धार्मिंक कार्यक्रम में अश्लील गाने का आयोजन बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गणेश उत्सव जैसे पवित्र कार्यक्रम में भोजपुरी फूहड़ गाने और डांस से लोग नाराज हो गए। इसी वजह से यह बवाल हो गया। कुछ लोग मामूली घायल हुए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें