Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गुरुद्वारा में दो लड़कियों का समलैंगिक विवाह कराने पर विवाद , कोर्ट का ऑर्डर मानना पड़ा भारी !

पंजाब में सिख पंथ के दो ग्रंथियों को कोर्ट का ऑर्डर मानना भारी पड़ गया। इन दोनों को अकाल तख्त की तरफ से बर्खास्त कर दिया गया है। मामला बीते दिनों सूबे के एक गुरुद्वारे में समलैंगिक शादी (लड़की की लड़की से) कराने का है। दरअसल, इसको लेकर सिख संगठनों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया जा रहा था और साथ ही धार्मिक मर्यादा को साइडलाइन करके गुरुघर में समलैंगिक शादी कराने वाले गंथियों को हटाने के लिए मांग की जा रही थी। इसी आक्रोश का नतीजा अब देखने को मिला है।

- Advertisement -

 

जानकारी के मुताबिक मनीषा और मानसा की डिंपल लगभग नौ महीने पहले काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गई थी वहां एक-दूसरी के करीब आ चुकी इन दोनों युवतियों ने हाल ही 18 सितंबर को बठिंडा के गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में शादी कर ली। मनीषा दुल्हन तो डिंपल दूल्हा बनी, वहीं इन दोनों के परिवार जन भी हंसी-खुशी शामिल हुए।

 

हालांकि इस बारे में मिली अभी तक की जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे के ग्रंथियों अजायब सिंह (उपग्रंथी) और हरदेव सिंह (प्रमुख) ने इस शादी को करवाने से मना भी किया, लेकिन दोनों लड़कियों के परिजन कोर्ट की मंजूरी दिखाते हुए इस शादी को कराने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद यह शादी और इसमें शामिल गुरुद्वारे के दोनों ग्रंथी सिख संगठनों के निशाने पर आ गए।

 

गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब की तरफ से जारी विवाह प्रमाणपत्र की कॉपी को सार्वजनिक करते हुए शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और दल खालसा ने सिख धार्मिक आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।खालसा के सदस्य हरदीप सिंह मेहराज ने कहा कि ‘धार्मिक सजा’ के अलावा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहिए। अगर एसजीपीसी कार्रवाई में देरी करती है तो हम पुलिस से संपर्क करेंगे। अब इसी आक्रोश को देखते हुए दोनों ग्रंथियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें