Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मथुरा में टला बड़ा हादसा,पटरी छोड़ ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म पर चढ़ गई, स्टेशन पर मची भगदड़ !

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात ट्रेन हादसा हो गया . जानकारी के मुताबिक मथुरा जंक्शन पर शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू अचानक प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. इस हादसे के दौरान प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई. जिसमे एक यात्री घायल हो गया. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है. मथुरा रेलवे स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेन शकूरबस्ती से आ रही थी. गनीमत रही कि ट्रेन के पहिए घिसटने के कारण थम गए, नहीं तो ट्रेन में सवार लोगों की जान जा सकती थी। और बड़ा हादसा भी हो सकता था

- Advertisement -

 

 

बताया जा रहा है कि ट्रेन के सामने एक खंभा आने से वह रुक गई. घटना में गिर्राज सिंह नाम के एक शख्स को हल्की चोट आई. इस घटना के बाद मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया. वहीं अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस, मालवा सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों को दिल्ली की ओर रोक दिया गया है. फिलहाल अधिकारी हादसे की वजह का जायजा ले रहे हैं.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें