Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख का विवादित बयान, विश्व कप से पहले भारत को बताया ‘दुश्मन मुल्क’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 से ठीक पहले एक विवादित बयान दिया है। विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम की भारत यात्रा के बीच उनके बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जका अशरफ को खिलाड़ियों के टूर्नामेंट के लिए ‘दुश्मन मुल्क’ जाने के बारे में बात करते हुए सुना गया।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

 

जका अशरफ खिलाड़ियों के लिए पीसीबी के नए अनुबंध के बारे में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उनकी यह टिप्पणी कथित तौर पर भारत को निशाना बनाकर की गई थी। वायरल वीडियो में अशरफ ने कहा, ”हमने प्यार और स्नेह से अपने खिलाड़ियों को ये कॉन्ट्रैक्ट दिए। पाकिस्तान के इतिहास में कभी भी खिलाड़ियों को इतनी बड़ी रकम नहीं दी गई। मेरा मकसद खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रखना था, क्योंकि वे प्रतियोगिताओं के लिए दुश्मन देश में जा रहे हैं।”

 

एक तरफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत में जोरदार स्वागत हुआ, दूसरी ओर पाकिस्तान में पीसीबी प्रमुख ने भारत को दुश्मन मुल्क कह दिया।  टूर्नामेंट से पहले जका अशरफ द्वारा की गई इन टिप्पणियों ने भारतीय और पाकिस्तान दोनों क्रिकेट प्रशंसकों को नाराज कर दिया है, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर जका के बयानों के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया है। कई पाकिस्तानी प्रशंसकों ने भी उनकी आलोचना की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें