Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी पुलिस में 67 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में एक नया बदलाव हुआ है, जान लीजिए

उत्तर पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी जानकारी है। यूपी में जिन के 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है उसमें एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भर्ती प्रक्रिया में काफी अहम बदलाव किया गया है। नए बदलाव के तहत 67 हजार पदों पर भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जाएगी।

- Advertisement -

दरअसल, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) मांग लिया है। इस सुविधा के बाद से अभ्यर्थी अलग-अलग पदों पर भर्तियों के लिए बार-बार आवेदन करने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे।

डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा ने बताया कि प्रदेश पुलिस में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के अलावा 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो आपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2833 जेल वार्डर समेत 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है।

सिलसिलेवार तरीके से होने वाली इन भर्तियों में अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता, लिहाजा वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लागू होने पर अभ्यर्थी को बार-बार अपना विवरण नहीं देना होगा।

अपना फोटो और हस्ताक्षर भी केवल एक बार ही अपलोड करना होगा। इस संबंध में भर्ती बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन का काम जिस कंपनी को सौंपा जाएगा, उसे साफ्टवेयर विकसित करना होगा। साथ ही, डिजिलॉकर के साथ प्रमुख बैंकों से लिंक, बल्क मैसेज भेजने की सुविधा होनी चाहिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें