Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वर्ल्ड कप: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, गेल को पीछे छोड़ा, कपिल देव का भी तोड़ा रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव का भी एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया है।

- Advertisement -

 

इस मैच में उतरने से पहले हिटमैन को सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए तीन छक्के की जरूरत थी। क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के लगाए थे। उन्होंने ऐसा 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 551 पारियों में किया था। वहीं, रोहित ने सिर्फ 453 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 473वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

 

रोहित ने भारतीय पारी के आठवें ओवर में नवीन उल हक की गेंद पर छक्का लगाकर गेल को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम अब 453* अंतरराष्ट्रीय मैचों में 556 छक्के हैं। रोहित ने 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था।

 

रोहित ने विश्व कप में सात शतक लगाए हैं। इस मामले में रोहित सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाते ही रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ दिया और वनडे विश्व कप में सात शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें