Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी के भदोही में 8 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट बरामद।

यूपी के भदोही से 8 करोड़ की कीमत से अधिक के सोने के बिस्किट बरामद किये गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि एक तस्कर फरार है। तीनों तस्कर एक कार से 13 किलो के सोने के बिस्किट को ले जा रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना एक एजेंसी के माध्यम से हुयी थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाडी का पीछा किया। इस दौरान तस्करों ने गाडी छोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस की टीम ने मौके से दो तस्करों को हिरासत लिया। जबकि एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

 

13 किलो सोने के बिस्किट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

आपको बता दें, पुलिस ने शुक्रवार देर रात 13 किलो सोने के बिस्किट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सोने की तस्करी की सूचना पुलिस को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) से प्राप्त हुयी थी। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की अर्टिका में सवार तीन तस्कर सोने की बिस्किट को कहीं ले जा रहे हैं। जिसके बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। जगह-जगह चैकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस ने एक गाडी का पीछा किया। तस्करों को जब इसका पता चला तो वो सर्रोई के पास गाडी खड़ीकर भाग निकले।

तस्करों के फरार होने के बाद एसओजी टीम को तलाश के लिए लगाया गया। पुलिस व एसओजी टीम ने पूरे एरिया में कांबिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस दो तस्करों को पकड़ने में सफल रही। पुलिस ने इन तस्करों के पास से 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद किये हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। तस्करों ने अपना नाम राहुल महादेव और दीपक बताया। वहीं फरार तस्कर का नाम बिट्टल बताया है। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों तस्करों को डीआरआई को सौप दिया है। इसके आगे की जांच डीआरआई के द्वारा की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीआरआई की सूचना पर चले सर्च आपरेशन में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास सोने की 13 बिस्किट बरामद हुए हैं। जिसकी कीमत लगभग आठ करोड़ होगी। तस्करों को डीआरआई को सौंप दिया गया है। आगे कार्रवाई उनके द्वारा ही की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें