Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मेरठ की एक फैक्ट्री में तेज विस्फोट, इमारत ढहने से चार की मौत।

यूपी के मेरठ में मंगलवार सुबह साबुन की एक फैक्ट्री में तेज विस्फोट हुआ। जिससे पूरी इमारत जमींदोज हो गयी। ये धमाका इतना तेज था कि इमारत के अंदर और बाहर सात लोग झुलस गए। वहीं इससे चार लोगों की मौत हो गयी। तेज धमाके से पूरा इलाका दहल गया। लोगों को कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर भागे। मौके पर कई मीटर की उचाई तक सिर्फ धूल और धुआं दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य चलाया गया, सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से चार की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

- Advertisement -

 

बिल्डिंग में विस्फोटक और पटाखे बनाने का भी होता था काम।

जानकारी के अनुसार विस्फोट साबुन बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुआ। ये फैक्ट्री मेरठ के लोहिया नगर में एम ब्लाक में थी। जिसमें साबुन बनाने वाली सामग्री और मशीने थी। हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि बिल्डिंग में विस्फोटक और पटाखे बनाने का भी काम होता था। जिस कारण इतना तेज धमाका हुआ। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से कुछ विस्फोटक पदार्थ बरामद किये गए हैं। फिलहाल घटना स्थल से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। बाकी की छानबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड बचाव कार्य में लगी है। बुलडोजर के द्वारा मलबा हटवाने का कार्य किया जा रहा है। इस सब के बीच सुबह करीब 8.48 बजे उसी बिल्डिंग में एक बार फिर से तेज विस्फोट हुआ। जिसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गयी गयी। इस फिस्फोट में पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी बार-बार बचे। दूसरे विस्फोट के बाद माना जा रहा है कि बिल्डिंग के मलबे में नीचे ज्वलनशील और फिस्फोटक पदार्थ हो सकते हैं। ऐसे में एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें