Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अडानी समूह पर राहुल गांधी के गंभीर आरोप, कहा- कोयले के आयात में 12 हजार करोड़ का हुआ गबन

कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आज अडानी समूह पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कोयले के आयात में 12 हजार करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया।

- Advertisement -

राहुल ने कहा, “अडानी जी जो चाहते हैं उन्हें मिल जाता है। सब जानते हैं कि अडानी समूह ने भ्रष्टाचार किया है। अडानी ने 32000 हजार करोड़ का घोटाला किया। अडानी को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। महंगी बिजली के पीछे अडानी  समूह का हाथ है। सवाल उठने पर भी जांच नहीं की जा रही है। ऐसी क्या बात है कि जांच नहीं हो रही है।”

शरद पवार और अडानी की मुलाकात के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अब तक शरद पवार से कोई सवाल नहीं किया है क्योंकि शरद पवार प्रधानमंत्री नहीं हैं। शरद पवार अदाणी को नहीं बचा रहे हैं। उन्हें पीएम मोदी बचा रहे हैं। इसलिए मैं शरद पवार से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी से सवाल कर रहा हूं। अगर शरद पवार प्रधानमंत्री बन जाएंगे और अडानी को बचाने की कोशिश करेंगे तो मैं उनसे भी ये सवाल करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

 

दरअसल, फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अडानी की कंपनी ने कम कीमत में कोयले की खरीद की और उसका दाम बढ़ाकर बताया। इसी रिपोर्ट के आधार पर राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप पर ये बड़ा हमला बोला है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें